मसूरी।
नगर पालिका परिषद व वन विभाग के संयुक्त तत्वाधन में गाड़ीखाना लाइब्रेरी में वृहद वृक्षारोपण किया गया। 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष पर गड्डीखाना क्षेत्र में पौधारोपण कार्य किया गया। इस मौके पर स्वच्छता अभियान भी चलाया गया व प्लास्टिक का प्रयोग न करने की शपथ भी ली गई।
गाड़ी खाना में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में वन विभाग के डीएफओ अमित कंवर, पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने पौधा रोपण का शुभारंभ किया। कार्यक्रम को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने में एनजीओ हिलदारी व डोर टू डोर कलेक्शन संस्था ‘कीन’ का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। वर्ष 2025 के पर्यावरण दिवस की थीम पुटिंग एन एंड टू प्लास्टिक पॉल्यूशन को ध्यान में रखते हुये सभी ने प्लास्टिक के उपयोग को कम करने की शपथ ली।इस मौके पर एक हजार पौधे रोपे गये वहीं जबर खेत में भी 30 पोधे रोपे गये। प्रभागीय वनाधिकारी मसूरी अमित कंवर द्वारा आम जनमानस को प्लास्टिक का कम से कम उपयोग करने की अपील की व पर्यावरण सरंक्षण हेतु ज़्यादा से ज़्यादा वृक्षारोपण करने व भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम में स्थानीय जनता और संस्थाओं को सहयोग देने का अनुरोध किया। वहीं सफाई अभियान भी चलाया गया जिसमें 52 किलो प्लास्टिक एकत्र किया गया। हिलदारी की ओर से एमआरएफ सेंटर के कर्मचारियों को आरआरआर रिडयूज, रियूज व रिसाइकिल के बारे में विस्तार से बताया गया व सेल्फ हैल्थ के बारे में भी बताया गया। मौके पर डीएफओ अमित कंवर, पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी, उप प्रभागीय वनाधिकारी दिनेश चंद नौडियाल, वन क्षेत्राधिकारी महेन्द्र सिंह चौहान, पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल, आशीष गोयल, पालिका सीनेटरी इंस्पेंक्टर वीरेंद्र बिष्ट, कीन से अशोक कुमार, वार्ड नंबर 10 सभाषद सचिन गुहेर सहित वन विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।
About The Author
You may also like
-
विधायक अरविंद पांडे के खिलाफ बेटे संग धरने पर बैठी बुजुर्ग महिला, लगाए गंभीर आरोप
-
पत्रकारों पर मुकदमे को लेकर हरक सिंह रावत का बयान, कहा– यह लोकतंत्र की आवाज दबाने जैसा कदम
-
कांग्रेस ने उत्तराखंड में भी वोट चोरी का लगाया आरोप
-
पंकज क्षेत्री ने आपदा पर सरकार को लिया आड़े हाथ, कहा – आपदा में सरकार फेल
-
अपनी ही सरकार में धरना देने को मजबूर दिग्गज BJP विधायक! कोतवाली के सामने जमाया डेरा