मसूरी
दिनाँक 07/09/2024 को मुकेश धीमन पुत्र श्री जयप्रकाश धीमान निवासी दुग्गल विला स्टेट किताब घर मसूरी देहरादून द्वारा कोतवाली मसूरी आकर सूचना दी की दिनांक 4 .9 .2024 को समय लगभग 11:00 दिन में विवेक कोली व उसके साथी द्वारा घर का ताला खोलकर घर में रखें कान के झुमके, 3000 कैश व अन्य सामान चोरी कर लिया है। इस सूचना पर कोतवाली मसूरी में मुकदमा अपराध संख्या – 46 / 24 धारा 305(A),331(3) भारतीय न्याय संहिता पंजीकृत कर विवेचना अपर उप निरीक्षक छत्रपाल सिंह के सुपुर्द की गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक महोदय द्वारा उच्च अधिकारी गणों को सूचित कर चोरो की तलाश में टीम का गठन किया गया गठित टीम द्वारा थाना क्षेत्र में अभियुक्त की तलाश की गई मुखबिर मामूर किए गए । मुखबिर की सूचना पर दिनांक 07/09/24 कैम्पटी रोड इंदिरा कॉलोनी मार्ग मसूरी से अभियुक्त विवेक कोली को गिरफ्तार कर चोरी का माल एक जोड़ी कान के झुमके ,₹2800 कैश बरामद किया गया । विवेचना में धारा 317 (2) भारतीय न्याय संहिता की बढ़ोतरी की गई। अभियुक्त को माननीय न्यायालय पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया । अन्य अभियुक्त की तलाश जारी है।
नाम पता अभियुक्त- विवेक कोली पुत्र जगदीश कोली निवासी सुमित्रा भवन किताब घर मसूरी जनपद देहरादून
बरामद माल-
1.पीली धातु के एक जोड़ी कान के झुमके
2. 2800 रुपए कैश
पुलिस टीम-
1. उप निरीक्षक ओमवीर चौधरी
2.अपर उप निरीक्षक छत्रपाल सिंह
3. अपर उप निरीक्षक संदीप कुमार
4.कांस्टेबल विनोद चौहान
5.. होमगार्ड सोबत
कोतवाली मसूरी जनपद
देहरादून
About The Author
You may also like
-
विधायक अरविंद पांडे के खिलाफ बेटे संग धरने पर बैठी बुजुर्ग महिला, लगाए गंभीर आरोप
-
पत्रकारों पर मुकदमे को लेकर हरक सिंह रावत का बयान, कहा– यह लोकतंत्र की आवाज दबाने जैसा कदम
-
कांग्रेस ने उत्तराखंड में भी वोट चोरी का लगाया आरोप
-
पंकज क्षेत्री ने आपदा पर सरकार को लिया आड़े हाथ, कहा – आपदा में सरकार फेल
-
अपनी ही सरकार में धरना देने को मजबूर दिग्गज BJP विधायक! कोतवाली के सामने जमाया डेरा