कोतवाली मसूरी को थाना राजपुर से जीरो FIR प्राप्त हुई जिसमें वादिनी निवासी डालनवाला देहरादून द्वारा तहरीर दी गई कि अभियुक्त मोहम्मद आकिब द्वारा वादिनी के साथ शादी का झांसा देकर अलग-अलग जगहों पर ले जाकर दुष्कर्म किया और अभियुक्त के घर वालों और अभियुक्त द्वारा वादिनी के साथ गाली-गलोज करना और जान से मारने की धमकी दी गई । वादी के लिखित तहरीर के आधार पर थाना हाजा पर मुकदमा अपराध संख्या 01/25 धारा 323/506/376 भादवी पंजीकृत किया गया। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए
मसूरी कोतवाल अरविंद चौधरी ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देश में व छेत्राधिकारी मसूरी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक द्वारा पुलिस टीम का गठन किया गया। और अभियुक्त की तलाश हेतु टीम को रवाना किया गया । गठित टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए सुराग रस्सी कर आज दिनांक 30.01.2025 को अभियुक्त को सहारनपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। जिसे मा0 न्यायालय पेश किया जा रहा है।
नाम पता अभियुक्त-
मोहम्मद आकिब पुत्र इरफान निवासी – बिजली घर के पास चिलकाना रोड थाना कोतवाली देहात सहारनपुर उत्तर प्रदेश उम्र 26 वर्ष
पुलिस टीम के नाम का विवरण-
1. महिला उपनिरीक्षक ज्योति पंवार कोतवाली मसूरी
2. उप निरीक्षक जैनेंद्र राणा कोतवाली मसूरी
3. कांस्टेबल अमित डबराल कोतवाली मसूरी
4. कांस्टेबल किरन एसओजी देहरादून ।
About The Author
You may also like
-
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-IV : उत्तराखंड सहित 6 राज्यों को 10,000+ किमी सड़कों की मंजूरी, ग्रामीण विकास को नई गति
-
विधायक अरविंद पांडे के खिलाफ बेटे संग धरने पर बैठी बुजुर्ग महिला, लगाए गंभीर आरोप
-
सीएम धामी का डालनवाला थाने पर औचक निरीक्षण: थानेदार अनुपस्थित मिले, तत्काल लाइन हाजिर
-
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पटना में आयोजित बिहार की नवनिर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में किया प्रतिभाग
-
दिल्ली ब्लास्ट पर सीएम धामी सख्त, उत्तराखंड हाई अलर्ट पर – ‘जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता”