मसूरी।
दिनांक 29/08/24 की रात्रि को सिटी कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि एक कर काले रंग की स्कॉर्पियो जिसमें कुछ लड़के तमंचा लहराते हुए मसूरी से देहरादून की तरफ जा रहे हैं। इस सूचना पर तत्काल चौकी कोलू खेत पर बैरियर लगाकर संघन चेकिंग अभियान चलाया गया। दोराने चेकिंग एक काले रंग की स्कॉर्पियो टेंपरेरी नंबर T0524HR-5257 V को रोका गया जिसमें पांच लोग सवार थे। पांचो लोगों को गाड़ी से उतर कर उनकी तलाशी ली गई। जिसमें नरेंद्र राठी पुत्र मांगेराम निवासी अलीपुर निकट मुंबई हाईवे रोड टोल टैक्स थाना भोडसी गुड़गांव हरियाणा से एक अवैध तमंचा और तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए। जिस पर वैधानिक कार्रवाई करते हुए थाना हाजा पर मुकदमा अपराध संख्या 43/24 धारा 3/ 25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया । अन्य चार व्यक्तियों 1. अरुण पुत्र विजेंद्र सिंह निवासी हरियाहेडा थाना भौड़सी जिला गुड़गांव हरियाणा 2. पंकज पुत्र वेद प्रकाश निवासी हसनपुर हरियाणा 3. प्रवीण पुत्र वेद प्रकाश निवासी उपरोक्त 4. लुकबीर पुत्र राजवीर निवासी भरथेला सेक्टर 26 द्वारिका हरियाणा के थाना क्षेत्र अंतर्गत हुड़दंग मचाने के कारण 81 POLICE ACT के अंतर्गत कार्यवाही की गई। व उक्त वाहन को सीज किया गया । जानकारी से प्राप्त हुआ है कि अभियुक्त नरेंद्र राठी उपरोक्त के विरुद्ध 302 भादवी व अन्य संगीत धाराओं में अभियुक्त पंजीकृत है। अभियुक्त की अपराधी इतिहास के बारे में और जानकारी ली जा रही है।
नाम/पता गिरफ्तार अभियुक्तगण-
नरेंद्र राठी पुत्र मांगेराम निवासी अलीपुर निकट बॉम्बे हाईवे रोड टोल टैक्स थाना भुड़सी गुड़गांव हरियाणा
बरामदगी-
(1)- एक आदत तमंचा तीन जिंदा कारतूस
2 एक वाहन चीज-वाहन संख्या T0524HR-5257V ब्लैक रंग की स्कॉर्पियो
पुलिस टीम
(1)- प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार
2 उपनिरीक्षक ओमवीर चौधरी
3 उपनिरीक्षक जैनेंद्र राणा
4. अपर उप निरीक्षक राजकुमार बंबोला
5. अपर उप निरीक्षक संदीप कुमार
6. कांस्टेबल पवन सैनी
7. कांस्टेबल सुरेश चंद
About The Author
You may also like
-
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-IV : उत्तराखंड सहित 6 राज्यों को 10,000+ किमी सड़कों की मंजूरी, ग्रामीण विकास को नई गति
-
विधायक अरविंद पांडे के खिलाफ बेटे संग धरने पर बैठी बुजुर्ग महिला, लगाए गंभीर आरोप
-
सीएम धामी का डालनवाला थाने पर औचक निरीक्षण: थानेदार अनुपस्थित मिले, तत्काल लाइन हाजिर
-
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पटना में आयोजित बिहार की नवनिर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में किया प्रतिभाग
-
दिल्ली ब्लास्ट पर सीएम धामी सख्त, उत्तराखंड हाई अलर्ट पर – ‘जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता”