देहरादून: भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, नेहा जोशी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। इस दौरान नेहा जोशी ने उत्तरकाशी के नौगांव में होने वाले वार्षिक ‘देवराणा’ मेले को राजकीय मेला घोषित करने के लिए सीएम धामी से आग्रह किया। रवाई क्षेत्र के 70 गांवों द्वारा मनाए जाने वाले इस मेले में हर साल लाखों श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं। साथ ही नेहा जोशी ने जौनसार की संस्कृति को प्रदर्शित करते, दिसम्बर में होने वाले प्रसिद्ध ‘ठाउड़ा’ मेले का निमंत्रण दिया।
इस दौरान युवा मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी अंशुल चावला, संजय थपलियाल, ठाउड़ा मेला समिति के अध्यक्ष कुंदन चौहान उपस्थित रहे।
About The Author
You may also like
-
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-IV : उत्तराखंड सहित 6 राज्यों को 10,000+ किमी सड़कों की मंजूरी, ग्रामीण विकास को नई गति
-
विधायक अरविंद पांडे के खिलाफ बेटे संग धरने पर बैठी बुजुर्ग महिला, लगाए गंभीर आरोप
-
सीएम धामी का डालनवाला थाने पर औचक निरीक्षण: थानेदार अनुपस्थित मिले, तत्काल लाइन हाजिर
-
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पटना में आयोजित बिहार की नवनिर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में किया प्रतिभाग
-
दिल्ली ब्लास्ट पर सीएम धामी सख्त, उत्तराखंड हाई अलर्ट पर – ‘जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता”