वादी सचिन कुमार देहरादून द्वारा 112 पर सूचना दी कि सिटी कैमिस्ट शाप के पास से मै जा रहा था तभी पीछे से आकर एक अज्ञात व्यक्ति मेरे हाथ से टैब छीनकर भाग गया। इस सूचना पर तत्काल पुलिस बल मौके पर पहुंचा तथा वादी से घटना कारित करने वाले के हुलिए तथा घटना कारित करने के बाद उसके भागने के रास्ते की जानकारी जुटायी। उक्त घटना के संबंध में उच्चाधिकारी गणों को अवगत कराया गया तथा वादी के द्वारा घटना के संबंध में जो तहरीर दी उस पर तत्काल मु0अ0सं0-245/24 धारा-304(2) भा0न्या0सं0 पंजीकृत किया गया। उक्त घटना के अनावरण हेतु उच्चाधिकारी गणों द्वारा निर्देशित करते हुए थाना स्तर पर थानाध्यक्ष नेहरू कॉलोनी महोदय द्वारा टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। जिसके परिणाम स्वरूप मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा दिनांक 28/7/24 को मात्र 24 घंटे के अंदर अभियुक्त को बद्रीश कॉलोनी के जंगल से मय छीने हुए टैब के साथ गिरफ्तार करने में सफलता पायी।अभि0 को आज माननीय न्यायालय के समय पेश किया जा रहा है।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
विकास कुमार पुत्र रविन्द्र यादव निवासी शीला वाली गली राजीव नगर थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून उम्र-21 वर्ष
बरामदगी
01 TAB नीले रंग का (सैमसंग कंपनी)।
पुलिस टीम
1.उ0नि0 प्रवीण पुंडीर चौकी प्रभारी फव्वारा चौक थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून।
2.का0 मुकेश जोशी थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून।
3.का0 अनिल नेगी थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून।
About The Author
You may also like
-
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-IV : उत्तराखंड सहित 6 राज्यों को 10,000+ किमी सड़कों की मंजूरी, ग्रामीण विकास को नई गति
-
विधायक अरविंद पांडे के खिलाफ बेटे संग धरने पर बैठी बुजुर्ग महिला, लगाए गंभीर आरोप
-
सीएम धामी का डालनवाला थाने पर औचक निरीक्षण: थानेदार अनुपस्थित मिले, तत्काल लाइन हाजिर
-
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पटना में आयोजित बिहार की नवनिर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में किया प्रतिभाग
-
दिल्ली ब्लास्ट पर सीएम धामी सख्त, उत्तराखंड हाई अलर्ट पर – ‘जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता”