थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को 10कि0ग्रा0 अवैध गाँजा मय स्कूटी संख्या UK07BQ8129 के गिरफ्तार किया।
मुख्यमंत्री उत्तराखंड महोदय के ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025 के अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून के निर्देशन मे जनपद को नशा मुक्त करने व नशा तस्करों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु जनपद देहरादून पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान को सफल बनाने के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर महोदय के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी डालनवाला महोदय के पर्यवेक्षण मे थानाध्यक्ष नेहरू कॉलोनी महोदय द्वारा थाना नेहरू कॉलोनी पर टीम गठित कर आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किये गये । थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस टीम द्वारा दिनांक 20.12.2023 को मोथरोवाला पुल पर चेकिंग के दौरान 01 अभियुक्त को 10kg गांजा के साथ स्कूटी वाहन संख्या UK07BQ8129 में परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया ।उक्त संबंध में थाना नेहरू कॉलोनी पर मुकदमा अपराध संख्या 474 /23 धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया ।गिरफ्तार अभियुक्त को बाद विधिक कारवाही के आज माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता
1 सौरभ पुत्र विजयनाथ निवासी सपेरा बस्ती मथुरा वाला थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून उम्र 19 वर्ष।
बरामदगी विवरण
(1). अभियुक्त के कब्जे से १० कि0ग्रा0 अवैध गांजा बरामद होना ।
(2). अभियुक्त के पास से गाजा परिवहन हेतु प्रयुक्त स्कूटी वाहन संख्या UK07BQ8129 बरामद होना।
पुलिस टीम
1.उपनिरीक्षक सतबीर सिंह भंडारी चौकी प्रभारी जोगीवाला थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून
2.कांस्टेबल विपिन सेमवाल थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून
3. कांस्टेबल हेमवती बहुगुणा थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून
4.कांस्टेबल प्रवीण भंडारी थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून
5. कांस्टेबल आशीष राठी थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून
6. कांस्टेबल बृजमोहन थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून
7.कांस्टेबल मोहित राठी ANTF देहरादून।
8. कांस्टेबल मनोज शर्मा ANTF देहरादून।
About The Author
You may also like
-
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-IV : उत्तराखंड सहित 6 राज्यों को 10,000+ किमी सड़कों की मंजूरी, ग्रामीण विकास को नई गति
-
विधायक अरविंद पांडे के खिलाफ बेटे संग धरने पर बैठी बुजुर्ग महिला, लगाए गंभीर आरोप
-
सीएम धामी का डालनवाला थाने पर औचक निरीक्षण: थानेदार अनुपस्थित मिले, तत्काल लाइन हाजिर
-
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पटना में आयोजित बिहार की नवनिर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में किया प्रतिभाग
-
दिल्ली ब्लास्ट पर सीएम धामी सख्त, उत्तराखंड हाई अलर्ट पर – ‘जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता”