दिनांक 25.08.24 को वादी रमेश देव लोहटिया निवासी 6/7 गोविन्द नगर रेसकोर्स थाना नेहरू कॉलोनी द्वारा थाना हाजा पर आकर एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया कि उनके घर से अज्ञात व्यक्तियों द्वारा रात्रि में दरवाजा तोड़कर घर से ज्वैलरी व नगदी चोरी कर ली गयी है।
इस सूचना पर थाना नेहरु कॉलोनी से थानाध्यक्ष नेहरू कॉलोनी तत्काल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तथा वादी से घर मे घटित चोरी की घटना के संबंध में जानकारी जुटायी।उक्त घटना के संबंध में उच्चाधिकारी गणों को अवगत कराया गया तथा घटना के संबंध में जो तहरीर प्राप्त हुयी, उस पर तत्काल मु0अ0सं0-280/24 धारा-305(a) भा0न्या0स0 पंजीकृत किया गया। उक्त घटना के शीघ्र अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून महोदय द्वारा निर्देशित किया गया। जिसके अनुपालन में थाना स्तर पर थानाध्यक्ष महोदय के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।गठित टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर आस पास लगे cctv कैमरों को चैक किया गया तथा घटना करने वाले संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान के लिए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।आसपास लगे cctv कैमरों में दो संदिग्ध दिखाई दिए। संदिग्ध दिख रहे लड़कों की खोजबीन के लिए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। पुलिस टीम के अथक प्रयासों के फल स्वरुप दिनांक 29/08/24 को मुखबिर खास की सूचना पर दीपनगर रेलवे ग्राउंड से दो विधि विवादित किशोरों को संरक्षण में लिया गया। जिनके कब्जे से उक्त मुकदमे से संबंधित घर में हुयी चोरी का शत प्रतिशत माल बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) BNS की वृद्धि की गयी। दोनों विधि विवादित किशोरों को आज किशोर न्यायालय बोर्ड में पेश किया जा रहा है ।
बरामदगी
(1) एक पीली धातु की चेन व एक पीली धातु का आधा पेंडेंट।
(2) एक पीली धातु का कड़ा
पुलिस टीम
1-उ0नि0 प्रवीण पुंडीर चौकी प्रभारी फव्वारा चौक थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून।
2- का0 श्रीकांत ध्यान थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून।
3- का0 बृजमोहन थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून।
4-का0 आशीष राठी थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून।
5- का0 मुकेश कंडारी थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून।
6-का0 कमलेश सजवान थाना थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून।
7- का0 मुकेश जोशी थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून।
8- का0 अनिल नेगी थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून।
9- हे0का0 किरण (SOG देहरादून)
About The Author
You may also like
-
केन्द्र सरकार की ओर से कृषि एवं बागवानी विकास की विभिन्न योजनाओं को 3800 करोड़ रुपए की दी गई सैद्धांतिक सहमति
-
अवीवा लाइफ इंश्योरेंस ने रिटायरमेंट इनकम और यूलिप श्रेणियों में जीता ‘प्रोडक्ट ऑफ द ईयर 2025’ पुरस्कार
-
उत्तराखण्ड के 6 राजनैतिक दलों को चुनाव आयोग का नोटिस, 15 दिन में देना होगा जवाब
-
परिवहन निगम की 20 टैम्पो ट्रेवलर वाहन को सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी, 100 नई बसें खरीदने का भी ऐलान
-
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तरकाशी जनपद के अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण कर आपदा की स्थिति का लिया जायजा