मसूरी
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को थाना क्षेत्र के वारंटी अभियुक्तों के विरुद्ध अभियान चलाकर गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए है ।
उक्त निर्देशों के अनुपालन के दृष्टिगत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मसूरी के निर्देशन में NBW के निस्तारण व वारंटीयों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन कर रवाना किया गया। पुलिस टीम द्वारा मा0 न्यायालय में पेश न होकर फरार चल रहे 01 पुरुष वारंटी वाद संख्या 04/2024 धारा धारा 138 NI ACT से संबंधित के मसकन पर दबिश दी गई वारंटी घर पर मौजूद नहीं मिला। जिसके बाद मुखबिर खास द्वारा सूचना दी गई की वारंटी वर्तमान में श्याम विहार पदमपुर चौक कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल में निवास कर रहा है। वारंटी के बारे में छानबीन करते हुए टीम कोटद्वार रवाना की गई । टीम द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद वारंटी को पदमपुर चौक कोटद्वार से गिरफ्तार किया गया हुई । जिन्हें माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
नाम पता गिरफ्तार वारंटी –
1 – विवेक बद्री पुत्र श्री पुरुषोत्तम दत्त बद्री निवासी ब्लॉक सी रूम नंबर 209 जीटीएम फॉरेस्ट एंड हिल्स मोकमपुर हरिद्वार रोड देहरादून उम्र 38 वर्ष।
पुलिस टीम
1- अपर उप निरीक्षक बुद्धि प्रकाश कोतवाली मसूरी
2- कांस्टेबल अरविंद गुसाई कोतवाली मसूरी
3. कांस्टेबल किरण एसओजी देहरादून।
About The Author
You may also like
-
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-IV : उत्तराखंड सहित 6 राज्यों को 10,000+ किमी सड़कों की मंजूरी, ग्रामीण विकास को नई गति
-
विधायक अरविंद पांडे के खिलाफ बेटे संग धरने पर बैठी बुजुर्ग महिला, लगाए गंभीर आरोप
-
सीएम धामी का डालनवाला थाने पर औचक निरीक्षण: थानेदार अनुपस्थित मिले, तत्काल लाइन हाजिर
-
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पटना में आयोजित बिहार की नवनिर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में किया प्रतिभाग
-
दिल्ली ब्लास्ट पर सीएम धामी सख्त, उत्तराखंड हाई अलर्ट पर – ‘जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता”