डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिलक लाइब्रेरी प्रांगण में उनके चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

मसूरी

जनसंघ के संस्थापक डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिलक लाइब्रेरी प्रांगण में उनके चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी व देश की एकता व अखंडता के लिए किए गये कार्याे को याद किया। इस मौके पर उनके समर्थन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी भी की।
तिलक लाइब्रेरी प्रांगण में डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश रावत ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि डा. मुखर्जी ने राष्ट्र की एकता के लिए कार्य किया व कश्मीर मेें धारा 370 को समाप्त करने के लिए संघर्ष किया उनका नारा था एक देश एक निशान व एक विधान। वह एक देश में दो निशान व दो विधान का विरोघ करते रहे। केंद्र की भाजपा सरकार ने डा. मुखर्जी के पदचिन्हों पर चलते हुए कश्मीर से धारा 370 हटाकर एक देश एक निशान एक विधान के सिद्धांत को साकार किया। उन्होंने कहा कि उनके बलिदान को 71 वर्ष हो गये। उन्होंने बताया कि डा. मुखर्जी के बलिदान दिवस पर मसूरी मंडल ने गजियावाला में बूथ लेवल पर एक वृक्ष मां के नाम पर शुरू किया गया है जिसका समापन हरेला दिवस पर मसूरी में होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने प्रधानमंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को चिटठी लिखी है कि हरेला पर्व को भारत का पर्व मनाया जाय व पूरे देश में हरेला पर्व के माध्यम से पौधे लगाये जायं। ताकि पर्यावरण संरक्षित रह सके। पहले दिन 51 वृक्ष लगाकर पौधा रोपण का शुभारंभ किया गया है। इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल, मंडल उपाध्यक्ष अरविंद सेमवाल, सतीश ढौडियाल, राकेश अग्रवाल, मदन मोहन शर्मा, राकेश ठाकुर, विजय बिंदवाल, बिजेंद्र भंडारी, अभिलाष, सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About The Author