मसूरी।
शनिवार को लाइब्रेरी बाजार स्थित अमानिया मस्जिद में दो युवकों ने नशे की हालत में घुसकर और गाली गलौच करने के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया।
शहर कोतवाल अरविंद चौधरी ने बताया कि शनिवार देर शाम लाइब्रेरी बाजार स्थित अमानिया मस्जिद में नमाज के समय नशे की हालत में दो युवक घुस गए थे.. जिनकी मुस्लिम समाज के लोगों ने लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। जिसका मसूरी पुलिस द्वारा संज्ञान लिया गया है.. जिसमें से एक युवक अनिकेत अग्रवाल पुत्र राजकुमार अग्रवाल, उम्र 24 वर्ष निवासी लंढौर कैंट मसूरी को 126/135/170 बी.एन.एन.एस के अंतर्गत गिरफ्तार कर लिया गया है.. जबकि दूसरे युवक कपिल राणा की तबीयत खराब होने के कारण उसका सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है।
About The Author
You may also like
-
विधायक अरविंद पांडे के खिलाफ बेटे संग धरने पर बैठी बुजुर्ग महिला, लगाए गंभीर आरोप
-
पत्रकारों पर मुकदमे को लेकर हरक सिंह रावत का बयान, कहा– यह लोकतंत्र की आवाज दबाने जैसा कदम
-
कांग्रेस ने उत्तराखंड में भी वोट चोरी का लगाया आरोप
-
पंकज क्षेत्री ने आपदा पर सरकार को लिया आड़े हाथ, कहा – आपदा में सरकार फेल
-
अपनी ही सरकार में धरना देने को मजबूर दिग्गज BJP विधायक! कोतवाली के सामने जमाया डेरा