जिलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में आयुष्मान भवः योजना के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक कर आयुष्मान राजस्व ग्राम बनाए जाने के सम्बन्ध कार्ययोजना की जानकारी लेते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी ने अवगत कराया कि जनपद में आयुष्मान भवः योजना के अन्तर्गत 68 प्रतिशत् लोगों के आभा आईडी बनाए जा चुके तथा इस कार्य की अवधि दिसम्बर माह तक बढा दी गई है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि विकासखण्डवार योजना बनाते हुए ग्रामसभावार शिविर का आयोजन करते हुए योजना से लाभार्थियों को आच्छादित किया जाए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि लोगों को आभा आईडी आयुष्मान कार्ड बनाने के साथ ही अंगदान करने हेतु जागरूक करें। इस कार्य के लिए निजी चिकित्सालयों से भी लोगों को जागरूक करने के लिए सहयोग लें। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संजय जैन, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ दिनेश चौहान, डॉ निधि, डॉ मनोज वर्मा, जिला पूर्ति अधिकारी व सम्बन्धित चिकित्सक एवं अधिकारी सहित सीएससी सेन्टर के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
About The Author
You may also like
-
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-IV : उत्तराखंड सहित 6 राज्यों को 10,000+ किमी सड़कों की मंजूरी, ग्रामीण विकास को नई गति
-
विधायक अरविंद पांडे के खिलाफ बेटे संग धरने पर बैठी बुजुर्ग महिला, लगाए गंभीर आरोप
-
सीएम धामी का डालनवाला थाने पर औचक निरीक्षण: थानेदार अनुपस्थित मिले, तत्काल लाइन हाजिर
-
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पटना में आयोजित बिहार की नवनिर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में किया प्रतिभाग
-
दिल्ली ब्लास्ट पर सीएम धामी सख्त, उत्तराखंड हाई अलर्ट पर – ‘जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता”