देहरादून: वर्तमान में उत्तराखण्ड राज्य में चल रहे 38 वे राष्ट्रीय खेलो में विभिन्न राज्यों से आये खिलाडियो द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओ में प्रतिभाग किया जा रहा है। राष्ट्रीय खेलो के दौरान आयोजित की जा रही जूडो प्रतियोगिता में महिला वर्ग (63 किग्रा) का फाइनल मुकाबला आज उत्तराखण्ड तथा मध्यप्रदेश के खिलाडियों के मध्य खेला गया, जिसमें उत्तराखण्ड राज्य की महिला जूडो खिलाडी उन्नति शर्मा द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 63 किग्रा महिला वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया गया, उन्नति शर्मा वन विभाग में उप निरीक्षक के पद पर नियुक्त है ,उक्त वर्ग में मध्यप्रदेश की हिमांशी टोकस को रजत पदक तथा मणीपुर की ईरेंगबम कल्पना देवी तथा जम्मू कश्मीर की तलहा फययाज को कांस्य पदक प्राप्त हुआ।
उक्त प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में वरिष्ठ पुलिस वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून को बतौर विशिष्ट अतिथि प्रतिभाग किया गया। प्रतियोगिता के दौरान उनके द्वारा खिलाडियों का मनोबल बढाते हुए उनका उत्साहवर्धन किया गया, साथ ही उनकी खेल भावना की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार राष्ट्रीय तथा अर्न्तराष्ट्रीय पटल पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश तथा राज्य का नाम रोशन करने की अपेक्षा की गई।
38 वे राष्ट्रीय खेलो में महिला जूडो प्रतियोगिता (63 किग्रा) की मेडल सेरेमनी के दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा विजेता खिलाडियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया, साथ ही उनके उज्जवल भविष्य के लिये सभी खिलाडियों को अपनी शुभकामनाएं दी गई।
About The Author
You may also like
-
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-IV : उत्तराखंड सहित 6 राज्यों को 10,000+ किमी सड़कों की मंजूरी, ग्रामीण विकास को नई गति
-
विधायक अरविंद पांडे के खिलाफ बेटे संग धरने पर बैठी बुजुर्ग महिला, लगाए गंभीर आरोप
-
सीएम धामी का डालनवाला थाने पर औचक निरीक्षण: थानेदार अनुपस्थित मिले, तत्काल लाइन हाजिर
-
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पटना में आयोजित बिहार की नवनिर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में किया प्रतिभाग
-
दिल्ली ब्लास्ट पर सीएम धामी सख्त, उत्तराखंड हाई अलर्ट पर – ‘जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता”