पर्यटक स्थल केंपटी फॉल से हटाया गया अस्थाई अतिक्रमण

मसूरी।

कैपटी फॉल व आस पास के अस्थाई अतिक्रमण को जिला प्रशासन टिहरी, राष्ट्रीय राजमार्ग 707ए के अधिकारियों व पुलिस बल की मौजूदगी में पीले पंजे से हटाया गया। जिसमें करीब दो दर्जन अतिक्रमण हटाये गये व जो पक्के अतिक्रमण है उन्हें नोटिस दिया जायेगा व उसके बाद अगर वह अपनी संपत्ति के कागज नहीं दिखा पाते तो उन्हें हटाने की कार्रवाई भी शीघ्र शुरू की जायेगी।
एसमडीएम धनोल्टी मंजूू राजपूत के नेतृत्व में एमएच के अधिकारियों सहित पुलिस बल की मौजूदगी में कैंपटी फॉल के आसपास के अतिक्रमण को जेसीबी में माध्यम से टहाया गया। अतिक्रमण को हटाने के लिए सुबह से भी पुलिस बल सहित अधिकारी मौके पर आ गये थे, व जिन लोगों ने पुल व उसके आसपास अतिक्रमण किया था उन्हें दो बजे तक का समय दिया कि वे स्वयं अपने अतिक्रमण हटा लें, लेकिन जिन लोगों ने नहीं हटाये उन पर पीला पंजा चलाकर अतिक्रमण हटाया गया। अभियान में करीब दो दर्जन अवैध अतिक्रमण को हटाया गया व जिन लोगों ने कहा कि स्वयं वह अपना अतिक्रमण हटा देंगे उन्हें समय दिया गया है। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे व विरोध भी करते रहे कि जिला प्रशासन अतिक्रमण के नाम पर लोगों को परेशान कर रहा है व कुछ लोगों को छोडा जा रहा है। अतिक्रमण हटाने मौके पर मौजूद रही एसडीएम धनोल्टी मंजू राजपूत ने कहा कि अभी केवल कच्चे अतिक्रमण को हटाया गया है जो पुल के आस पा था जिससे यातायात बाधित हो रहा था, वहीं उन्हेांने कहा कि सभी टेपरेरी अतिक्रमण हटा दिया गया है, जिन्हेांने नहीं हटाये उन्होंने स्वयं हटाने को कहा है अगर नहीं हटायेंगे तो टीम अभी यहीं पर मौजूद है। उन्होंने कहाकि कुछ लोग प्रशासन का सहयोग कर रहे हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि जो कलवर्ट बंद है  उन्हें खुलवाने के लिए भी कार्रवाई शुरू की जा रही है। उन्होंने कहा कि रोड किनारे वाहन खडे हो रहे है उनसे अवैध वसूली की जा रही है उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जायेगी वहीं झरने के आस पास भी टीम जायेगी व अतिक्रमण को हटाया जायेगा। वहीं कहा कि अभी अस्थाई अतिक्रमण हटाया गया उसके बाद पक्के निर्माण को हटाया जायेगा।

इस मौके पर मौजूद एनएच के अधिशासी अभियंता मनोज राठौर ने बताया कि किसी भी प्रकार के अतिक्र्रमण को बर्दास्त नही किया जायेगा अभी अस्थाई अतिक्रमण को हटाया जा रहा है उसके बाद पक्के अतिक्रमण पर कार्रवाई की जायेगी। वहीं कहा कि कलवर्टो को खुलवाने व उनकी मरम्मत भी शुरू की जायेगी व रोड की नालियों को भी खुलवाने का प्रयास किया जायेगा वहीं कुछ अतिक्रमण कलवर्ट पर भी है उन्हें भी हटाया जाायेगा। उन्होंने कहाकि अस्थाई अतिक्रमण जिन्होंने रोड को घेर रखा है उन्हें नोटिस देने की जरूरत नहीं है, लेकिन जो पक्के निर्माण है उन्हें नोटिस दिया जायेगा अतिक्रमण हटाने में कोई भेदभाव नहीं किया गया। किसी भी अवैध अतिक्रमण को बक्शा नहीं जायेगा।

इस मौके पर नायब तहसीलदार धनोल्टी निशांत कंबोज, केंपटी पुलिस एसएचओ संजय मिश्रा, पटवारी कैंपटी यशपाल सिंह नेगी,एनएच ए ई मनोज राठौर, एनएच जेई विकास बडोला व पुलिस बल मौजूद रहे।

About The Author