देहरादून। राज्य की विभिन्न श्रेणियों की भूमि को विनियमित किए जाने के संबंध में गठित मंत्रिमंडल की उपसमिति की एक बैठक का आयोजन बुधवार को सचिवालय स्थित वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सभागार में किया गया।
उपसमिति के अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में वर्ग(3) , वर्ग(4) व अन्य विभिन्न श्रेणी की सरकारी भूमि पर अवैध अध्यासियों के संबंध में चर्चा हुई। वन मंत्री को इस अवसर पर अवगत कराया गया कि इन भूमि के सम्बंध में समस्त जिलाधिकारियों से रिपोर्ट मांगी गई थी जिसमें दो जनपदों को छोड़कर बाकी सभी ने अपनी रिपोर्ट उपलब्ध करा दी है।
बैठक में मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भूमि को विनियमित किये जाने के सम्बंध में बेहद गंभीरतापूर्वक कार्य किया जाना है। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द उपसमिति की बैठक पुनः बुलाई जाए ताकि इनसे जुड़े मामलों पर निर्णय हो सके। बैठक में खाम भूमि सहित अन्य विषयों पर भी चर्चा हुई। बैठक में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, प्रमुख सचिव आरके सुधांशु आदि उपस्थित रहे।
About The Author
You may also like
-
विधायक अरविंद पांडे के खिलाफ बेटे संग धरने पर बैठी बुजुर्ग महिला, लगाए गंभीर आरोप
-
पत्रकारों पर मुकदमे को लेकर हरक सिंह रावत का बयान, कहा– यह लोकतंत्र की आवाज दबाने जैसा कदम
-
कांग्रेस ने उत्तराखंड में भी वोट चोरी का लगाया आरोप
-
पंकज क्षेत्री ने आपदा पर सरकार को लिया आड़े हाथ, कहा – आपदा में सरकार फेल
-
अपनी ही सरकार में धरना देने को मजबूर दिग्गज BJP विधायक! कोतवाली के सामने जमाया डेरा