ऋषिकेश: प्रदेश पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने योग नगरी स्थित पर्यटक आवास गृह भारत भूमि का औचक निरीक्षण कर अधिकारियों को खामियों को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए।
प्रदेश पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने रविवार को योग नगरी स्थित पर्यटक आवास गृह भारत भूमि का औचक निरीक्षण कर वहां पायी गई कई तरह की खामियों को देखते हुए उसे तत्काल दूर करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान छत से पानी टपकने और ऊपर की मंजिलों में बरसाती पानी की उचित निकासी न होने पर और जगह-जगह पानी रुकने से नाराज़ श्री महाराज ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस प्रकार की कमियों को तुरंत दुरुस्त किया जाये। उन्होंने हिदायत दी कि सुस्त चाल से चल रहे निर्माण कार्य में तेजी लायी जाये और शौचालयों में भी व्यवस्थायें ठीक की जायें।
इस अवसर मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष रविन्द्र सिंह राणा, जिला महामंत्री दीपक धमीजा, जिला उपाध्यक्ष दिनेश सती, मनोज ध्यानी, पूर्व जिला अध्यक्ष ज्योति सजवान, प्रदेश आई टी प्रकोष्ठ के संयोजक कपिल गुप्ता, मंडल अध्यक्ष दिनेश पयाल, मंडल महामंत्री नितिन सक्सेना, मंडल उपाध्यक्ष संजीव सिलस्वाल और पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार सिंह “धीरू” आदि मौजूद थे।
About The Author
You may also like
-
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-IV : उत्तराखंड सहित 6 राज्यों को 10,000+ किमी सड़कों की मंजूरी, ग्रामीण विकास को नई गति
-
विधायक अरविंद पांडे के खिलाफ बेटे संग धरने पर बैठी बुजुर्ग महिला, लगाए गंभीर आरोप
-
सीएम धामी का डालनवाला थाने पर औचक निरीक्षण: थानेदार अनुपस्थित मिले, तत्काल लाइन हाजिर
-
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पटना में आयोजित बिहार की नवनिर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में किया प्रतिभाग
-
दिल्ली ब्लास्ट पर सीएम धामी सख्त, उत्तराखंड हाई अलर्ट पर – ‘जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता”