देहरादून। गैरसैण विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मेहलचौरी/माईथान भ्रमण कार्यक्रम के दौरान स्थानीय निवासियों ने मुख्यमंत्री से उत्तराखण्ड परिवहन निगम की गनाई बस सेवा को गैरसैण तक संचालित करने की मांग की थी। जिस पर मुख्यमंत्री द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये सचिव, परिवहन को इसके निर्देश दिये गये थे। उक्त के क्रम में उत्तराखण्ड परिवहन निगम द्वारा टनकपुर-गनाई बस सेवा गैरसैण तक संचालित कर दी गई है।
महाप्रबन्धक (संचालन) सीपी कपूर ने अवगत कराया कि यह बस सेवा टनकपुर से समय प्रातः 06.00 बजे प्रस्थान करती है व गैरसैण समय लगभग 19.30 बजे पहुँचती है। गैरसैण से उक्त बस सेवा प्रातः 05.00 बजे प्रस्थान कर रही है और टनकपुर समय लगभग 18.00 बजे पहुँचती है।
About The Author
You may also like
-
विधायक अरविंद पांडे के खिलाफ बेटे संग धरने पर बैठी बुजुर्ग महिला, लगाए गंभीर आरोप
-
पत्रकारों पर मुकदमे को लेकर हरक सिंह रावत का बयान, कहा– यह लोकतंत्र की आवाज दबाने जैसा कदम
-
कांग्रेस ने उत्तराखंड में भी वोट चोरी का लगाया आरोप
-
पंकज क्षेत्री ने आपदा पर सरकार को लिया आड़े हाथ, कहा – आपदा में सरकार फेल
-
अपनी ही सरकार में धरना देने को मजबूर दिग्गज BJP विधायक! कोतवाली के सामने जमाया डेरा