कोटद्वार । यूकेडी ने गुरुवार को शिब्बूनगर स्थित कार्यालय में एक बैठक का आयोजन किया जिसमें उन्होंने गैरसैंण में जारी विधानसभा सत्र में पहले दिन ही विधायकों का भत्ता बढ़ाने का विरोध किया है। पार्टी नेता डॉ शक्ति शैल कपरवाण ने कहा कि उत्तराखंड राज्य के ऊपर 70 हजार करोड़ से अधिक का कर्जा हो गया है, बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए बजट नहीं हैं, संविदा पर कार्य कर रहे कर्मचारियों का वेतन नहीं बढ़ाया जा रहा है। आपदा प्रबंधन के लिए बजट का अभाव है और दूसरी ओर विधायकों का भत्ता बढ़ाने में भाजपा और कांग्रेस के विधायक गहरे दोस्तों की तरह व्यवहार कर रहे हैं।
कहा कि एक ओर पहाड़ी क्षेत्रों व गांवों में लोग चिकित्सा सुविधाओं के अभाव में मौत के शिकार हो रहे हैं, वहीं दूसरी ओर विधायकों के भत्ते बढ़ाने की तैयारी चल रही है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने सत्ता व विपक्षी विधायकों पर आरोप लगाया कि वे स्वयं अपने व ब्यूरोक्रेट्स के हित के लिए तत्काल कानून बनाते हैं, परन्तु भू कानून, मूल निवास 1950, आम जनता के मौलिक अधिकार, रोजगार, जंगली जानवरों से जनता की रक्षा रक्षा, वन कानून व वन्यजीव कानूनों के कारण रूके विकास कार्यों की स्वीकृति के लिए कानून नहीं बना पा रहे हैं। बैठक में पुष्कर सिंह रावत, जगदीपक सिंह रावत, महेंद्र सिंह रावत, प्रवेश चन्द्र नवानी, सत्य प्रकाश भारद्वाज, हरीश द्विवेदी, सत्यपाल सिंह नेगी, भारत मोहन काला, सतपाल नेगी, रामचंद्र सिंह नेगी और ओम प्रकाश घनसेला आदि मौजूद रहे।
About The Author
You may also like
-
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-IV : उत्तराखंड सहित 6 राज्यों को 10,000+ किमी सड़कों की मंजूरी, ग्रामीण विकास को नई गति
-
विधायक अरविंद पांडे के खिलाफ बेटे संग धरने पर बैठी बुजुर्ग महिला, लगाए गंभीर आरोप
-
सीएम धामी का डालनवाला थाने पर औचक निरीक्षण: थानेदार अनुपस्थित मिले, तत्काल लाइन हाजिर
-
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पटना में आयोजित बिहार की नवनिर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में किया प्रतिभाग
-
दिल्ली ब्लास्ट पर सीएम धामी सख्त, उत्तराखंड हाई अलर्ट पर – ‘जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता”