उत्तराखंड संघर्ष समिति ने शहीद भगत सिंह चौक पर प्रदेश में महिलाओं पर बढ रहे अत्याचारों के खिलाफ प्रदर्शन किया

मसूरी।
उत्तराखंड संघर्ष समिति ने शहीद भगत सिंह चौक पर प्रदेश में महिलाओं पर बढ रहे अत्याचारों के खिलाफ प्रदर्शन किया व केंद्र तथा प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारे बाजी की व मांग की कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाय व सख्त कानून बनाया जाय ताकि भविष्य में किसी बेटी को ऐसे हादसों ने न गुजरना पड़े।
शहीद भगत सिंह चौक पर उत्तराखंड संघर्ष समिति के नेतृत्व में उत्तराखंड में हो रहे महिलाओं के उत्पीड़न के खिलाफ प्रदर्शन किया गया व आईएसबीटी में हुई घटना की कडे़ शब्दों में निंदा की गई। इस मौके पर संघर्ष समिति के अध्यक्ष जय प्रकाश राणा ने कहा कि पंजाब की बेटी दिल्ली से पंजाब के लिए बस में बैठी लेकिन उत्तराख्ंाड परिवहन निगम की बस उसे देहरादून ले गयी व उसके साथ जघन्य अपराध किया। सरकार ऐसे दोषियों को कड़ी सजा दी जाय व मौत की सजा दी जाय। वहीं अंकिता भंडारी का मामला अभी तक खुल नहीं पाया है जिसमें सरकार उन्हें बचाने का प्रयास कर रही है इससे पूरा उत्तराखंड शर्मशार हो रहा है। ऐसे मामलों में फास्टटेªक कोर्ट से शीघ्र न्याय मिलना चाहिए। इनकी जगह जेल में नहीं है न्याय शीघ्र देकर फांसी पर लटकाना चाहिए। अगर सरकार इसमें सक्षम नहीं है तो स्तीफा दे देना चाहिए। इस मौके पर विजय लक्ष्मी कोहली ने कहा कि एक ओर हम भारत माता के जयकारे लगाते है, वंदेमातरम गाते है, लेकिन उसके बाद भी देश में ऐसी शर्मनाक घटनाएं हो रही है। कोलकाता में महिला चिकित्सक की घटना ने पूरे देश को हिला कर रख दिया। व अपराधी को बचाने का प्रयास किया जाता है। वही कहा कि इसके लिए बेटिया सुरक्षित रहे उसके लिए कडा कानून बनाया जाना चाहिए, इसके लिए एक जुट होकर आवाज उठानी चाहिए। आज एक के साथ ऐसा हुआ कल को किसी और के साथ होगा। इसे रोका जाना चाहिए। प्रदर्शन करने वालों में जयप्रकाश राणा, हरपाल खत्री, सुनील पंवार, विनोद शाह, विजय लक्ष्मी, इमराना, पंकज पंत, सुभाष असवाल, असलम खान, असरफ व रणवीर कंडारी आदि थे।   

About The Author