देहरादून। उत्तराखण्ड राज्य निर्वाचन आयोग ने जिला पंचायत अध्यक्षों एवं उपाध्यक्षों तथा क्षेत्र पंचायतों के प्रमुखों, ज्येष्ठ उप प्रमुखों और कनिष्ठ उप प्रमुखों के पदों पर सामान्य निर्वाचन-2025 कराए जाने हेतु अधिसूचनाएं जारी कर दी गई हैं।
राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने बताया कि इन पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया 11 अगस्त तक होंगे। 12 अगस्त को नामांकन वापसी व 14 अगस्त को मतदान होगा। 14 अगस्त को ही मतगणना होगी।
आयोग की अधिसूचना के अनुसार प्रदेश के समस्त जनपदों (जनपद हरिद्वार को छोड़कर) में चुनाव संपन्न कराए जाएंगे। इसके साथ ही इन जनपदों की समस्त जिला पंचायतों एवं क्षेत्र पंचायतों में आदर्श आचरण संहिता तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है, जो मतगणना समाप्ति तक प्रभावी रहेगी।
About The Author
You may also like
-
मसूरी देहरादून मार्ग पर दूसरे वैलीब्रिज निर्माण पर होटल एसोसिएशन ने सरकार का आभार जताया।
-
मसूरी पुलिस को मिला सड़ा गला उत्सव आईटीबीपी के सहयोग से निकल गया खाई से शव
-
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-IV : उत्तराखंड सहित 6 राज्यों को 10,000+ किमी सड़कों की मंजूरी, ग्रामीण विकास को नई गति
-
विधायक अरविंद पांडे के खिलाफ बेटे संग धरने पर बैठी बुजुर्ग महिला, लगाए गंभीर आरोप
-
सीएम धामी का डालनवाला थाने पर औचक निरीक्षण: थानेदार अनुपस्थित मिले, तत्काल लाइन हाजिर